"मंदिर निर्माण का मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्णय आने से पहले संस्था के सभी सदस्यों ने अयोध्या धाम में धार्मिक कार्यों एवं साधु संतों की सेवा हेतु वर्ष 2018 में संस्था का पंजीकरण कराया।"
हमारी संस्था द्वारा वर्ष 2018 से रामभक्तों को श्री राम जन्म भूमि के निरंतर दर्शन एवं पूजन यथा संभव निः शुल्क कराया जा रहा है। संस्था का कार्य संचालन अयोध्या धाम के परम तपस्वी साधु संतों एवं महंतों के मार्गदर्शन में पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।
अयोध्या धाम के प्राचीन पौराणिक एतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन और सेवा कार्य
रामभक्तों को श्री राम जन्म भूमि के निरंतर एवं सुगम दर्शन पूजन की निः शुल्क व्यवस्था।
अयोध्या धाम में बुजुर्गों के रहने एवं उचित देखभाल हेतु आश्रम का कुशल संचालन।
प्राचीन भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा के संरक्षण हेतु विद्यालय का संचालन।
बुजुर्ग और असहाय संतों हेतु अयोध्या धाम भ्रमण के लिए वाहन की निरंतर व्यवस्था।
अयोध्या धाम से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु कॉल या वेबसाइट के माध्यम से 24*7 संपर्क।
अयोध्या के परम तपस्वी संतों और महंतों के दर्शन एवं उनके आशीर्वाद का सौभाग्य दिलाना।
संस्था का उद्देश्य अयोध्या धाम में निवास कर रहे बुजुर्ग साधु संतों की चिकित्सा, अन्न और गौ सेवा करना है। संस्था आयकर विभाग के अधीन पंजीकृत है, जिससे प्राप्त समस्त दान का प्रति वर्ष ऑडिट कराया जाता है। अयोध्या धाम में आयोजित मेलों और उत्सवों में चिकित्सा कैंप और भोजन प्रसाद वितरण निरंतर रूप से जारी है। हमारा लक्ष्य तीर्थ यात्रियों को पारिवारिक माहौल प्रदान करना और उन्हें सुगम दर्शन के लिए हर संभव सहयोग करना है।
निस्वार्थ सेवा और समर्पण के साथ हर श्रद्धालु का स्वागत।
सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान का पवित्र संगम।
सरयू तट की पावन वायु और शांत आध्यात्मिक वातावरण।